हाथरस गैंगरेप: पीडिता के न्याय के लिए आइसा ने किया राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध

हाथरस गैंगरेप: पीडिता के न्याय के लिए आइसा ने किया राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ हुए निर्मम बलात्कार के खिलाफ अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया। जिसमें मुख्य रूप से पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के आइसा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर कैंडल लाइट प्रोटेस्ट के आह्वान पर, हाथरस में सामूहिक बलात्कार के दलित पीड़ित के लिए न्याय की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से मारपीट कर उन्हें हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया, महिला सदस्यों को बुरी तरह परेशान कर हिरासत में लिया।

आइसा के सदस्यों सहित दिल्ली सचिव प्रसेनजीत कुमार को पहले यह जानकारी नहीं दी गई कि पुलिस उन्हें कहां ले जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 6:00 बजे के बाद महिलाओं को हिरासत में लिया प्रदर्शनकारी फिलहाल मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में है।

आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा कि पूरे देश में न्याय प्रक्रिया ध्वस्त हो चुकी है। न्याय मांग रहे लोगों पर सरकार लाठियां चलवा रही है। उत्तर प्रदेश बलात्कार और हत्याओं की प्रयोगशाला बनती जा रही है। भाजपा की योगी सरकार बनने के बाद दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर हिंसा व उत्पीड़न के मामलों में गुणात्मक इज़ाफ़ा हुआ है।

हम सरकार को यह साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि उनके दमन के आगे हमारी आवाजें दबने वाली नहीं है। न्याय मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

admin

Leave a Reply